छत्तीसगढ़ के ग्रामीण चॉइस सेण्टर
इस पोस्ट में आप छत्तीसगढ़ के ग्रामीण चॉइस सेण्टर के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे यदि आपको अतिरिक्त जानकारी या कहीं पर आपको त्रुटिपूर्ण लगे तो कृपया पोस्ट के नीचे कमेंट बॉक्स पर लिखकर हमें सूचित करने की कृपा करें
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण चॉइस सेण्टर
- राष्ट्रीय ई-शासन योजना के तहत् सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के अधिकतम लाभ गांवों तक पहुंचाने के लिये केन्द्र एवं छत्तीसगढ़ शासन ने अनूठी पहल की है।
- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण चॉइस केन्द्र परियोजना के नाम से जाने वाली इस परियोजना के अन्तर्गत प्रदेश के छ: गांवों के मध्य एक, कुल 3385 ग्रामीण चॉइस केन्द्र खोले जा रहे हैं।
- इन केन्द्रों के माध्यम से अनेक शासकीय तथा निजी सेवाओं की प्रदायगी की जायेगी।
- ऐसी सेवाएं जिनके लिये ग्रामीण नागरिकों को शहर आना पड़ता था वो सेवाऐं अब उन्हें अपने गांव के नजदीक इन केन्द्रों से प्राप्त हो जायेगी।
- सार्वजनिक निजी सहभागिता के आधार पर संचालित इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा, राजस्व टेलीमेडिसिन आदि शासकीय सेवाओं के अलावा बीमा संबंधित बैकिंग सेवा, मोबाईल सेवा सहित अनेक निजी सेवाओं का भी संचालन किया जायेगा।
- इस योजना द्वारा ग्रामीण उद्वमी के माध्यम से फोटो स्केनिंग, फोटो प्रिंटिंग, डाटा एन्ट्री तथा अनेक सेवाऐं ग्रामीण नागरिकों के लिये उपलब्ध होगी।
उपलब्ध सुविधाएँ-
- भू-अभिलेख प्रति
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म-मृत्यु, जाति प्रमाण पत्र
- रेलवे टिकट
- भविष्य फल
- बिलों का भुगतान
- मनोरंजन
- फाइनेंसियल
- आईसेक्ट के पाठ्यक्रम
विशेषताएं
- शहरी विकास को गाँव तक पहुचाना
- रोजगार उपलब्ध कराना
- कंप्यूटर साक्षरता को बढ़ावा
- इन्टरनेट की सहायता से वैश्विक स्तर का ज्ञान
- शासकीय सेवाओ में पारदर्शिता
योजना का क्रियान्वयन
शहरी विकास को गांवों तक पहुंचाने के लिये राज्य के छ: गांव के मध्य एक ग्रामीण चॉइस केन्द्र खोलने का कार्य शुरु किया गया। इसके लिये सर्वप्रथम राज्य के 18 जिलों को 4 जोन में ‘एक विकसीत तथा एक पिछड़ा जिला में बांटा गया, तथा पूरे राज्य के लिये पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के द्वारा दो सेवा प्रदाता एजेसियों का चयन किया गया।
क्रमांक | जोन | सम्मिलित जिले | ग्रामीण चॉइस केन्द्रों की संख्या |
1 |
रायपुर |
रायपुर,धमतरी, महासमुन्द,बस्तर, नारायणपुर, दन्तेवाडा, बीजापुर |
1108 |
2 |
रायगढ़ |
रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, कोरिया |
790 |
3 |
दुर्ग |
दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, कोरबा |
922 |
4 |
कोरबा |
कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा |
565 |
कुल | 3385 |
इन्हें भी पढ़ें :